क्षेत्र की इन प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट ने भेजा शासन को ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रमुख समाजसेवी गोविंद वल्लभ भट्ट ने आज लालकुआं तहसील के माध्यम से उत्तराखंड शासन को ज्ञापन भेजा है दिए गए ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए गए हैं दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि करोड़ों रुपए की लागत से बना अस्पताल अपने उद्देश्य को पूरा कर पाने में असफल हो रहा है

कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव एवं प्रसव पूर्व सुविधा यहां पर नहीं की गई है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज को भी ज्ञापन भेजा है उक्त ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को भी विधायकों की भांति सुविधा दी जानी चाहिए क्योंकि उनका चुनाव भी लोकतांत्रिक पद्धति से होता है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad