Advertisement

इस प्रमुख मांग को लेकर समाजसेवियों ने की सांसद अजय भट्ट से मुलाकात

ख़बर शेयर करें

समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट तथा हेमंत गोनिया ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हल्दूचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक पदों के अनुरूप यथाशीघ्र नियुक्ति करवाई जाए ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का संचालन सही तरीके से हो सके और इसका लाभ स्थानी लोगों को मिल सके

सांसद अजय भट्ट ने उक्त लोगों को सार्थक पहल किए जाने के लिए आश्वस्त किया है और उनके ज्ञापन को मुख्य सचिव उत्तराखंड के लिए अग्रसारित कर दिया है उल्लेखनीय है कि राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद वल्लभ भट्ट तथा समाजसेवी हेमंत सिंह गोनिया जन समस्याओं के समाधान को बेहद जोरदार तरीके से आवाज उठाते रहे हैं इन दोनों ही समाजसेवी को जल्दी ही मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा जिसकी सूचना प्रचार माध्यमों के जरिए दे दी जाएगी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad