Advertisement

सपा सांसद और क्रिकेटर की हुई सगाई, अब इस दिन होगी शादी

ख़बर शेयर करें

:

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। आयोजन पारंपरिक और शाही अंदाज में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए ताज होटल का पिकॉक लॉन और दरबार हॉल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए नदेसर पैलेस में कमरे आरक्षित किए गए हैं।

क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया

रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं।

इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई।

रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad