भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी कथा वाचक नमन कृष्ण जी महाराज ने कहा कि काम क्रोध लोभ मोह मद एवं मत्सर ये छह प्रमुख विकार मानव जीवन के प्रबल शत्रु हैं भगवत कृपा से इन विकारों से छुटकारा पाया जा सकता है लिहाजा कलिकाल में सदैव भक्ति मार्ग पर चलते हुए हरि नाम का गुणगान करते रहना चाहिए कथावाचक नमन कृष्ण महाराज ने ये उदगार यहां हीरानगर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए

इस दौरान कथावाचक ने श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का बहुत ही सुंदर वर्णन किया उन्होंने कपिल एवं देवहूति संवाद का वर्णन किया भक्ति की महिमा बताइ तथा कलिकाल में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को समझाया उन्होंने कहा कि छह विकार मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु हैं और इनका दमन केवल भक्ति के मार्ग पर चलकर ही किया जा सकता है और भक्ति का मार्ग सत्संग से शुरू होता है लिहाजा जहां भी सत्संग की महिमा बताई जा रही हो व्यक्ति को वहां अवश्य पहुंचना चाहिए मुख्य यजमान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सभी आए हुए आगंतुकों का श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया यहां मुख्य रूप से विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट राज्य मंत्री अनिल डब्बू भाजपा नेता दिनेश खुल्वे अमरनाथ जोशी नवीन सिंह पपोला सतीश नैनवाल दीप जोशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ज्ञान भक्ति वैराग्य की त्रिवेणी श्रीमद् भागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है और पूरा कथा पंडाल खचाखच भरा है लोग श्रीमद् भागवत की महिमा सुनकर अपने जीवन को धन्य और सार्थक बना रहे हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad