Advertisement

यज्ञ अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे के बाद श्रीमद् भागवत कथा को दिया गया विश्राम

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ के दौलिया ग्राम सभा अंतर्गत पातालेश्वर महादेव मंदिर हिरन बाबा आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को आज हवन अनुष्ठान एवं भंडारे के बाद विश्राम दिया गया कथावाचक आचार्य बसंत बल्लभ पांडे ने श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस पर राजा परीक्षित को मोक्ष की कथा एवं उनके द्वारा जगत के कल्याण के लिए सुकदेव से पूछे गए सवालों के जवाब का बहुत ही सुंदर वर्णन कराया गया कथा वाचक बसंत बल्लभ पांडे ने श्रीमद् भागवत कथा की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए योगेश्वर भगवान से उनके सफल एवं सुखी जीवन की प्रार्थना की उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत भगवान श्री कृष्ण का है एक दिव्य स्वरुप है हर किसी भी सनातन धर्म के अनुयाई के यहां श्रीमद् भागवत कथा की पुस्तक होनी चाहिए एवं कोशिश की जानी चाहिए कि अधिक से अधिक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें

उन्होंने कहा कि चार वेद छह शास्त्र और 18 पुराणों में जितने भी धर्म ग्रंथ हैं उसमें श्रीमद् भागवत को ही सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है क्योंकि इसमें ज्ञान भक्ति व वैराग्य का समावेश है तथा प्रभु के परम गोपनीय नाम का भी रहस्य छुपा हुआ है एक ऐसा नाम जो निरंतर स्वासों की माला में रहता है यहां मुख्य रूप से बाबा हरिदास प्रधान पुजारी राकेश पाठक भुवन पांडे दिनेश जोशी गिरीश जोशी भुवन फुलारा कैलाश भट्ट नारायण दत्त भट्ट जटाशंकर हरीश भट्ट शंभू दत्त नैनवाल समेत अनेकों भक्तजन मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad