राज्य आंदोलनकारी पत्रकार पंकज जायसवाल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामना दीं
लालकुआं हल्द्वानी के प्रमुख व्यावसायी समाज सेवी तथा वरिष्ठ पत्रकार पंकज जायसवाल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की समस्त पत्रकार बंधुओ को शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं लिहाजा इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से ही हम समाज में वास्तविकता को उजागर कर सकते हैं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाकर हम अनेक समस्याओं के समाधान का भी हिस्सा बन सकते हैं उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का अपना गौरवशाली अतीत रहा है जिसने आजादी से पहले और आजादी के बाद भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है प्रमुख राज्य आंदोलनकारी पंकज जायसवाल ने समस्त पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामना देते हुए सभी के मंगल मय जीवन की मां सरस्वती से प्रार्थना की है


बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर रफ़्तार पकड़ता इंडिया गठबंधन का आंदोलन
यूकेडी ने कुमाऊं से शुरू की उत्तराखंड उत्थान जात्रा
सघन वन लगाने के लिए पौधे और तकनीक उपलब्ध कराएंगे डॉक्टर आशुतोष पंत
मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती