भारत गठबंधन के प्रदेश संयोजक कल से तीन दिवसीय कुमाऊं प्रवास पर

ख़बर शेयर करें

भारत गठबंधन के उत्तराखंड संयोजक जीवन चंद उप्रेती अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं वह 20 जून को कुमाऊं के लालकुआं हल्द्वानी के विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 21 जून को रामनगर में होने वाली क्षेत्रीय पार्टियों की बैठक में शामिल होंगे 21,22 जून को दो दिवसीय रामनगर प्रवास के बाद वापस लखनऊ होते हुए दिल्ली रवाना होंगे जीवन चंद उप्रेती जी के कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने उत्तराखंड में सशक्त तीसरे मोर्चे की गठन की पहल की है जिसको लेकर के अब क्षेत्रीय दल भी संगठित होने लगे हैं भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती वर्तमान में भारत गठबंधन के उत्तराखंड संयोजक भी बनाए गए हैं यहां बताना जरूरी है कि भारत गठबंधन ने दिल्ली की विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे वह सभी उम्मीदवार संतोषजनक वोट प्राप्त करने में कामयाब हुए थे एक सीट पर तो गठबंधन के उम्मीदवार को 10000 से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बलजीत सूद ने श्री उप्रेती की कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड प्रदेश इकाई का संयोजक मनोनीत किया है रामनगर में होने वाली बैठक 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अब तक कांग्रेस और भाजपा का कोई मजबूत विकल्प राज्य की जनता को नहीं मिल पाया था हो सकता है कि भाजपा व कांग्रेस से निराश जनता तीसरे सशक्त मोर्चे पर अपना विश्वास कायम करेगी फिलवक्त देखना होगा कि रामनगर सम्मेलन के बाद क्या कुछ रणनीति तय होती है उक्त सम्मेलन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी स्वराज हिंद फौज उत्तराखंड देवभूमि पार्टी आदि दलों के शामिल होने की उम्मीद है इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल के भी बैठक में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad