हल्द्वानी में गुरु पूजा महोत्सव को लेकर जोरदार उत्साह

ख़बर शेयर करें

विशेष सूचना : हल्द्वानी में 11 जुलाई को होगा गुरु पूजन महोत्सव
हल्द्वानी, काठगोदाम, गोरापड़ाव, बरेली रोड, हल्दूचौड़ मोटाहल्दू लालकुआं बिंदुखत्ता किच्छा पंतनगर रुद्रपुर गूलरभोज नैनीताल भीमताल भवाली लोहाली बेतालघाट एवं निकटवर्ती क्षेत्र के समस्त प्रेमी जनों श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि 11 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 9:00 बजे से मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी में गुरु पूजन महोत्सव एवं सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा सत्संग समारोह एवं गुरु पूजन महोत्सव में महात्मा सत्यबोधानंद जी एवं अन्य संत महात्माओं का सारगर्भित सत्संग सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आप स्वयं एवं अधिक से अधिक अपने परिचितों को आमंत्रित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी में पहुंचने की कृपा करेंगे सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक गुरु पूजन महोत्सव संत महात्माओं के आशीर्वचन आरती के पश्चात महाप्रसाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा आप सभी से यह भी निवेदन है कि आप जो भी प्रेमीजन इस ग्रुप में जुड़े हैं वह अपने-अपने स्तर से अन्य प्रेमी जनों को एवं परिचितों को स्वयं जाकर या फोन के माध्यम से अथवा मैसेज के द्वारा सूचित अवश्य करें जैसा कि आप जानते ही हैं की लंबे अंतराल के बाद पूज्य महात्मा सत्यबोधानंद जी का कार्यक्रम सुनिश्चित हो सका है ऐसे में उनके मुखारविंद से हमें सत्संग सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा अतः आप इस शुभ घड़ी में अधिक से अधिक संख्या में आकर गुरु पूजन महोत्सव को सफल बनाएं एवं सदगुरुदेव महाराज जी की कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें
आज्ञानुसार महात्मा जीविका बाई जी
प्रबंधक मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी