बिंदुखत्ता राजस्व गांव की दिशा में जोरदार पहल , सीएम से मिले भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट
भाजपा नेता दिशा के पूर्व डायरेक्टर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू भाई ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उल्लेख किया है कि बिंदुखत्ता के वाशिंदे वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व गांव की पात्रता पूर्ण करते हैं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सैनिक बाहुल्य क्षेत्र बिंदुखत्ता के निवासी कई पीढ़ियों से वनाश्रित होने के कारण यह अधिकार प्राप्त करते हैं उन्होंने दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव का दावा 19 जून 2024 को जिला स्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव शासन को भेज दिया था शासन द्वारा लगभग 16 महीने के बाद 17 अक्टूबर 2025 को बिना किसी आपत्ती के यह पत्रावली वापस कर दी थी कि निर्णय का अधिकार डीएलसी को है 11 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी द्वारा राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने के बजाय दावे के पुनः परीक्षण के आदेश दिए तब से मामला डीएलसी में लंबित है उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में वनाधिकार समिति की आख्या दिनांक 19 जून 2024 के तहत राजस्व गांव घोषित करने के संदर्भ में अधिसूचना जारी करने की मांग की है उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की दिशा में संघर्षशील है तथा वे समय-समय पर इस मांग को प्रमुखता से अनेक मंच पर उठाते रहे है इधर देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाए जाने की दिशा में की जा रही महत्वपूर्ण पहल पर खुशी व्यक्त की है और उम्मीद जगी है कि भाजपा नेता के प्रयास जरुर सफल होंगे
बिंदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य दीपदान
ऋषेश्वर मंदिर में होगा 29 अगस्त से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन