हल्द्वानी में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर जोरदार तैयारी
हल्द्वानी में 7 जून को होने वाले तृतीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर जोरदार तैयारी चल रही हैं पूरे हल्द्वानी शहर को श्याम महिमा के रंग से सराबोर किया जाएगा एम बी ग्राउंड हल्द्वानी में होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव से पूर्व 7 जून की सुबह श्री लटूरिया आश्रम से भव्य निशान यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा हल्द्वानी मैं पत्रकारों को जानकारी देते हुए श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के आयोजक मंडल में शामिल मीडिया प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था हल्द्वानी के तत्वाधान में होने वाले तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में प्रख्यात भजन सम्राट श्री खाटू श्याम भक्त कन्हैया मित्तल विवेक शर्मा और परविंदर पलक श्याम भक्ति की महिमा का सुंदर गुणगान करेंगे

तथा अपनी सुरीली मनमोहक आवाज से श्याम भक्तों को भाव विभोर करेंगे उन्होंने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है और सभी श्याम भक्त इसकी तैयारी में पूरी तरह से जुट गए हैं भव्य निशान यात्रा का आयोजन सात जून की सुबह 6:00 बजे लटूरिया आश्रम मंदिर से शुरू होगा निशान यात्रा कालाढूंगी चौराहा होते हुए खाटू श्याम मंदिर मुखानी तक पहुंचेगी उन्होंने बताया कि 7 जून की सायं 7:00 बजे से हल्द्वानी के एम बी ग्राउंड में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन होगा उन्होंने स्थानीय जनमानस से अपील कर कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री खाटू श्याम की कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य एवं सफल बनाएं


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से