बिंदुखत्ता में विवाहिता की संदिग्ध मौत
“लालकुआं
लालकुआं के गांधीनगर बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का तर्क है कि ‘चक्कर आने’ मात्र से मौत होना गले नहीं उतर रहा है
हल्दूचौड़ जग्गी डी-क्लास के निवासी दिनेश चंद्र भट्ट ने मीडिया को बताया कि उनकी पुत्री सीमा का विवाह वर्ष 2016 में गांधीनगर निवासी रमेश कुनियाल के साथ हुआ था। रविवार सुबह ससुराल पक्ष से फोन आया कि सीमा चक्कर खाकर गिर गई है और उसे रुद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, जब तक मायके वाले अस्पताल पहुंचे, सीमा का शव मोर्चरी में रखा जा चुका था मृतका का पति होटल लाइन में बाहर काम करता है और घटना से महज दो दिन पहले ही घर लौटा था।
Advertisement
ADVERTISEMENTS


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से