मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी में बताइ सत्संग की महिमा

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां हल्द्वानी के उषा रूपक कॉलोनी कुसुमखेड़ा स्थित मानव धर्म आश्रम में प्रत्येक रविवार की भांति आज भी साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया इस अवसर पर महात्मा जीविका बाई जी ने कहा कि सत्संग व्यक्ति को बड़े सौभाग्य से मिलता है उन्होंने कहा कि सत्संग से ही व्यक्ति के जीवन का कल्याण होता है उन्होंने सत्संग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ भी माता पार्वती के साथ सत्संग का श्रवण करने जाते हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देवों को देव महादेव जब सत्संग के प्रति इतने लालायित रहते हैं तो फिर जो इंसान सत्संग का श्रवण करता है वह कितना सौभाग्यशाली होगा इस दौरान उन्होंने गंगा दशहरा की पूर्व बेला पर उपस्थित प्रेमी जनों को शुभकामनाएं देते हुए गंगा दशहरा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला विरक्ता बाई जी ने भी सत्संग की महिमा का सुंदर वर्णन किया तथा अनेक प्रसंगों के माध्यम से इसकी महिमा का बखान किया इस दौरान बताया गया कि कल गंगा दशहरा के पावन पर्व पर 10:00 बजे से सर्वत वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा यहां मुख्य रूप से ज्वाला दत्त पाठक ललित सिंह नेगी महेश चंद्र पांडे प्रेमचंद जोशी मदन मोहन जोशी जसवीर सिंह लक्ष्मण सिंह रावत भुवन चंद्र उप्रेती राधे राम आर्य कृष्ण चंद्र उप्रेती अमर सिंह भदोरिया प्रेमलता बिष्ट मुन्नी रस्तोगी खष्टी बिष्ट जया नयाल पुष्पा रावत अंजलि नेगी आदि मौजूद रहे