बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने रफ्तार पकड़ी
बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों का वनअधिकार संगठन तथा पूर्व सैनिक संगठन, राज्य आंदोलनकारी संगठन के संयुक्त नेतृत्व में आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है क्षेत्र वासियों ने दो टूक कहा कि जब तक राजस्व गांव की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती वे चैन से बैठने वाले नहीं है तथा आंदोलन को और अधिक धारदार किया जाएगा राजस्व गांव की मांग को लेकर 15 अगस्त से शुरू हुई पदयात्रा ग्रामीणों का भरपूर समर्थन ले रही है और 27 सितंबर को शहीद स्मारक में विशाल रैली एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप से उमेश भट्ट अर्जुन नाथ गोस्वामी एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट बसंत पांडे संध्या डालाकोटी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे
बिंदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य दीपदान
बिंदुखत्ता राजस्व गांव की दिशा में जोरदार पहल , सीएम से मिले भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट
ऋषेश्वर मंदिर में होगा 29 अगस्त से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन