उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक खबरों पर नहीं दे ध्यान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्यटन धर्म एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहां है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैला रहे हैं तथा चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से स्थानीय लोगों द्वारा मूल्य का अधिक
दाम वसूले जाने की अफवाह फैला रहे हैं उन्होंने ऐसी खबरों से सावधान रहने की अपील की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी ने यह भी बताया कि चार धाम यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित तरीके से चल रही है श्रद्धालुओं में उत्साह है और अब तक 27 लाख के करीब से श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहां की स्थानीय बेरोजगार युवा इस दौरान ऋण लेकर अपना कारोबार करते हैं ऐसी खबरों से उनका कारोबार प्रभावित होता है तथा बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों पर भी एक गलत मैसेज जाता है हालांकि उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से इस बात का भी आग्रह किया कि हम सभी श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भव का भाव जागृत करें और चार धाम यात्रा पर आने वाले लोगों का देवभूमि में स्वागत सत्कार हो उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो ऐसा प्रयास भी हम सबको करना चाहिए

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad