पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बनी डॉक्यूमेंट्री उत्तराखंडियत की ओर का लोकार्पण 23 मई को
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों का संकलन करते हुए उत्तराखंडियत की ओर डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण 23 मई को एक भव्य समारोह के बीच होने जा रहा है उत्तराखंड को खास पहचान दिलाने वाले हरीश रावत हरदा पहाड़ी व्यंजनों तथा यहां के प्रोडक्ट को पहचान दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं उत्तराखंड राज्य की संस्कृति यहां की मान्यताएं परंपराएं रीति रिवाज इन सभी को बढ़ावा देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड पर विशेष बल दिया गया और देखते-देखते उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजन यहां होने वाले प्रोडक्ट की देशभर में चर्चा होने लगी हरीश रावत के जीवन के अनेक महत्वपूर्ण क्षणों को संकलित करती हुई डॉक्यूमेंट्री जिसे उत्तराखंडियत की ओर नाम दिया गया है का लोकार्पण 23 मई को दोपहर 12:00 बजे से होगा देहरादून के होटल वायसरॉय इन निरंजनपुर सहारनपुर रोड में यह लोकार्पण होगा जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड आंदोलन के जननायक काशी सिंह ऐरी, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत अनेक हस्तियां मौजूद रहेंगी
रेलवे का विश्व पर्यावरण दिवस महा अभियान पांचवें दिन भी जारी