शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे इस ऐतिहासिक पल में मौजूद
विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आज भैया दूज के पावर अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए सुबह 8:30 पर विधि विधान के साथ बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तीर्थ पुरोहित एवं अनेक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने जय बाबा केदार के उद्घोष के बीच आर्मी बैंड ने बहुत ही सुंदर धुन बजाकर इस पल को यादगार बना दिया इस बार आपदा के बावजूद गत वर्ष की तुलना में ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन किए प्रतिकूल मौसम के बावजूद 10000 से ज्यादा श्रद्धालु आज इस शुभ बेला पर वहां मौजूद रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेश वासियों के मंगल मय जीवन की कामना करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चार धाम यात्रा को बढ़ावा देने का जो विजन तैयार किया गया उसके परिणाम स्वरुप वर्ष 2025 में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम की यात्रा की जिसमें अकेले केदारनाथ धाम में 17 लाख 68000 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लालकुआं में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
दायित्वशीलता, जवाबदेही पारदर्शिता के मूलमंत्र के साथ जीवन चंद्र उप्रेती का जनसंपर्क जारी