Advertisement

उत्तराखंड में तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का स्थापना दिवस यहां जगदीश होटल में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रीय दलों स्वयं सेवी संगठनों एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया तथा सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट होकर भारत गठबंधन में शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया हालांकि इस पर पूरी तरह से आम सहमति नहीं बन सकी है भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला और पार्टी की दायित्वशीलता जवाब देही एवं पारदर्शिता के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया गया बताया गया किया पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय धर्म सिंह रावत द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम की शुरुआत की गई थी उसी के परिपेक्ष में राजनीतिक दल भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का गठन हुआ इस अवसर पर पर्वतीय महासभा उत्तराखंड देवभूमि पार्टी उत्तराखंड चकबंदी मंच अखिल भारतीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा स्वराज हिंद फौज उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से बलदेव राज सूद सुल्तान सिंह एडवोकेट संजय राठौर अभिषेक सिंह प्रभात ध्यानी सुशील भट्ट विरेंद्रपुरी महाराज कमला बिष्ट नानक चंद्र लोहिया आदि ने विचार रखें इस दौरान आरपी सिंह नरेंद्र शर्मा प्रकाश बहुगुणा हरिश्चंद्र कांडपाल हरे कृष्णा कवडाल कमल पांडे दीपक जोशी दिव्यांशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad