भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, देवभूमि व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने पुलिस कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल

ख़बर शेयर करें

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डेय के खिलाफ पुलिस द्वारा एक तरफा कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है। मीडिया को भेजे प्रेस रिपोर्ट में कुंवर ने कहा कि पुलिस ने बिना जांच के एक तरफा मीडिया ट्रायल कर किसी व्यक्ति की छबि को धूमिल करने का काम किया है,जो गलत है,कुंवर ने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी,उन्होंने कहा कि जिस लड़की को आधार बनाकर पुलिस कार्यवाही कर रही थी उन्होंने उस लड़की के बयान तक नहीं लिए,कुंवर ने कहा कि 18 अप्रैल को एक लड़की से दवाब बनाकर रिपोर्ट लिखाई जाती है जबकि वहीं लड़की 16 मई को अपनी रिपोर्ट को वापस लेने की मांग करती है,बावजूद इसके पुलिस ने निष्पक्ष जांच के बजाय एक व्यक्ति को घर से उठाकर ले जाती है और उसके खिलाफ तमाम आरोप मीडिया मै लगाती है,कुंवर ने कहा कि हम भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डेय पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं,कुंवर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना लड़की के बयान के बिना जांच के किसी व्यक्ति को दोषी बना दिया,हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है,भवाली व्यापार मंडल एक चुनी हुई संस्था है,यह अपना काम व्यापारी हितों के लिए करते रहेंगे, कानून अपना काम करेगा,बिना जांच के किसी को कैसे दोषी ठहराया जा सकता है,पुलिस ने बिना जांच के भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा दिए, दोष सिद्ध करना न्यायालयों का काम है,कुंवर ने कहा कि वह स्वयंम एक अधिवक्ता हैं,ज्येष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बिना सबूत और बिना किसी रिपोर्ट के मीडिया मै बयान देकर किसी व्यक्ति की निजता का उल्लंघन किया है,पुलिस का काम है निष्पक्ष जांच कर चार्ज सीट लगाना न कि दोष सिद्ध करना, न्यायालयों काम है सजा देना दोष सिद्ध करना,