मानव धर्म के प्रणेता सतपाल जी महाराज के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं अनेक दिग्गज

ख़बर शेयर करें

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत आध्यात्मिक जगत की महान विभूति मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का 75 वां पावन जन्मोत्सव अमृत महोत्सव के रूप में हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में धूमधाम से मनाया गया लाखों अनुयायियों के बीच उत्तराखंड के राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने इस अवसर पर पहुंचकर सतपाल महाराज को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने व्यस्ततम कार्यक्रम के चलते शुभकामनाएं संदेश भिजवाया जिसे मंच के संचालन कर्ता संतोष यादव द्वारा पढ़कर सुनाया गया सतपाल महाराज जी का 75 वां पावन जन्मोत्सव दो दिवसीय अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया था 20 व 21 सितंबर को ऋषिकुल मैदान में कार्यक्रमों की धूम मची रही 21 सितंबर को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी कैबिनेट मंत्री भरत सिंह के अलावा राजनीतिक दिग्गजों ने पहुंचकर सतपाल महाराज जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है जो लोक सेवा जन कल्याण आध्यात्मिक चेतना की त्रिवेणी से सराबोर है इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सबके जीवन की मंगलमय कामना की गई इस दौरान विभुजी महाराज जी के द्वारा मानव उत्थान सेवा समिति के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला गया जन्मोत्सव में भारत के अलावा विदेशों के भी अनेकों श्रद्धालु पहुंचे हुए थे दो दिन तक ऋषिकुल से लेकर प्रेम नगर तक का संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक चेतना के रंग में रंगा रहा इस दौरान अमृता माताजी विभु जी महाराज सुयश जी महाराज आराध्या माता मोहिना माता के अलावा महात्मा सत्यबोधानंद जी महात्मा तूरियानंद महात्मा सार्थानंद महात्मा आलोकनंद प्रचारिका बाई जी स्नेहा बाई जी जीविका बाई जी विरकक्ता बाई जी समेत बड़ी संख्या में संत महात्मा भी मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad