संविधान-निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पावन जयंती धूमधाम से मनाई गई
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं पावन जयंती हल्द्वानी एवं लालकुआं समेत अनेक स्थानों में धूमधाम से मनाई गई महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बतलाए गए मार्ग पर चलना आज की नितांत आवश्यकता है क्योंकि बाबा साहब ने जो मार्ग दिखाया था वह देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत बनाता है डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती धूमधाम से बनाई गई हल्द्वानी के मंगल पड़ाव अंबेडकर पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महापौर गजराज सिंह बिष्ट समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा बतलाए गए मार्ग पर चलने की अपील की वक्ताओं द्वारा कहा गया कि बाबा साहब द्वारा जिस संविधान की रचना की उस संविधान की रक्षा करना और संविधान के बतलाए गए मार्ग पर चलना हम सब की जिम्मेदारी है उधर लालकुआं के अंबेडकर पार्क में भी बाबा साहब की पावन जयंती धूमधाम से बनाई गई यहां पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह वरिष्ठ समाज सेवी उदयवीर सिंह वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी विनोद श्रीवास्तव संजय अरोड़ा श्रीपाल, पातीराम पूर्व अध्यापक सुखराम सभासद भुवन पांडे समेत अनेक लोगों ने हिस्सा लिया यहां कार्यक्रम के आयोजक मुकेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला उनके साथ गौरव गुप्ता, मजाहिर, जफर आदि ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया
बैसाखी महोत्सव में लालकुआं में हजारों ने छका लंगर
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पौराणिक थल मेला महोत्सव