अंकिता भंडारी प्रकरण में कल होने वाली महा पंचायत को मिला भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का समर्थन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उप्रेती पहुंचे देहरादून
बहुचर्चित,अंकिता भंडारी प्रकरण मे परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दिनांक 8/2/25 की पंचायत में अनेको संगठन द्वारा सहभागिता की जा रही है।पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष एवं भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती भी सहभागिता हेतु गोपाल प्रसाद, सहसंयोजक भारत गठबंधन के साथ देहरादून पहुंच चुके है। इस प्रकरण में भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी द्वारा काफी समय पहले से ही सी बी आई जांच,उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के संरक्षण में करने और वास्तविकता के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाही करने की मांग की है। साथ ही दशा और दिशा उत्तराखंड मिशन 2027,पर आदर्श राजनीतिक परिवर्तन एवं ग्रामीण स्तर से स्वराज की अवधारणा के तहत विकास हेतु राज्य के सभी एक उद्देश्य रखने वाले दलों एवं संगठन को एकजुट होने की बात कही है। इस संदर्भ में भारत गठबंधन द्वारा भी आदर्श राजनीतिक विकल्प हेतु 21 सूत्रीय कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।दिनांक 10/2/26 को लालकुआं,जनपद नैनीताल में
सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है।
भारत की लोकजिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाल सागर जोशी जी भी उक्त जनपद के भ्रमण में है।
J.c.upreti
9452295201🙏🏻
भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट के प्रयासों से दिव्यांग जीवन की जिंदगी हुई आसान, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर मिलते ही खुशी से छलछला गईं जीवन की आंखें