Advertisement

कल सुबह मोटाहल्दू पहुंचेगा शहीद बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर, शहादत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर कल सुबह उनके मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना है असम राइफल्स के जांबाज सैनिक बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है वहां से अब एंबुलेंस के जरिए उनका पार्थिव शरीर मोटाहल्दू के किशनपुर बकलिया गांव लाया जाएगा बलवंत सिंह खेतवाल मूल रूप से बागेश्वर जनपद के रहने वाले थे जिनके परिवार पिछले 10 वर्षों से यहां लाल कुआं विधानसभा के मोटाहल्दू अंतर्गत किशनपुर बकुलिया ग्राम में बस गया था जांबाज बलवंत सिंह खेतवाल के दो बेटी व एक बेटा है एक बेटी का विवाह हो चुका है ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने बताया कि बलवंत सिंह खेतवाल बेहद मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे जिनके शहादत की खबर से पूरे ग्राम सभा में शोक के लहर व्याप्त है लोग अपने जांबाज के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं शहीद का पार्थिव शरीर मणिपुर से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया दिल्ली से एंबुलेंस के जरिए उनका पार्थिव शरीर उनके वर्तमान निवास मोटाहल्दू किशनपुर बकुलिया गांव के जगदंबा कॉलोनी में पहुंचेगा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad