ग्रामीण विकास में ग्राम विकास अधिकारियों की भूमिका अहम: कैड़ा

ख़बर शेयर करें

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास की मजबूत नींव होते हैं जिनके द्वारा ही ग्रामीण विकास को चलाए जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाएं का लाभ जन जन को मिलता है कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा यहां हल्द्वानी विकासखंड कार्यालय के समीप हर्षिता बैंक्वेट हॉल में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र जीवन के बाद जब उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा तो ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी जनों का उन्हें भरपूर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ क्योंकि वह भी पहले ग्रामीण विकास से ही जुड़े हुए जन प्रतिनिधि रहे इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संगठन का एक मांग पत्र महामंत्री सुनील पंत के द्वारा कैबिनेट मंत्री को सौपा गया कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वह मांग पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए इसे मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के संज्ञान में रखेंगे तथा मांग पत्र में रखी गई मांगों का समाधान किया जाएगा इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास अधिकारी उत्तम नाथ गोस्वामी प्रमोद तिवारी पुनीता तोमर समेत अनेकों को अधिवेशन में सम्मानित किया गया ग्राम विकास अधिकारी संगठन की ओर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का माल्यार्पण गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया अधिवेशन में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा ध्रुव रौतेला मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी समाजसेवी महेश शर्मा आदि मौजूद रहे अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष संजय डबराल तथा संचालन प्रभाकर जोशी ने किया