परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं: घनश्याम रस्तोगी
ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के महानगर हल्द्वानी के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने कहा है कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है जिस व्यक्ति के जीवन में परोपकार का भाव जागृत हो जाता है वही दुनिया का सबसे सुखी व्यक्ति है मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के शिष्य घनश्याम रस्तोगी ने उक्त उदगार यहां गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति की प्रेरणा से ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के सौजन्य से शरवत वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसका उद्देश्य लोगों के अंदर समाज सेवा एवं परोपकार की भावना को जागृत करना है उन्होंने कहा कि काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर इन विकारों से दूर होकर सामाजिक समरसता सद्भावना सौहार्द एवं शांति के मार्ग को अपनाना चाहिए और यह सब तभी संभव होगा जब हम अपने अंदर मानव धर्म की मूल धारणा को आत्मसात कर लेंगे
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई