सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए यह महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में पशुपालन, सहकारिता विभाग से लेकर बदरीनाथ मास्टर प्लान तक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभबहुगुणा, धन सिंह रावत मौजूद रहे।
आज कैबिनेट बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर लगी है। पर्यटन विभाग के तहत बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को लेकर फैसला लिया गया। बदरीनाथ आईएसबीटी में सभी दीवारों पर धार्मिक और सांस्कृतिक चित्रण (म्यूरल वर्क) कराई जाएगी। जबकि सहकारिता विभाग में लेवल-2 के पद को सृजित करने का फैसला लिया गया है। अब राज्य और जिला और ब्लॉक स्तर पर सहकारी समितियों का व्यवस्थित ऑडिट किया जा सकेगा।
इसके साथ ही पशुपालन विभाग में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही 90% सब्सिडी वाली योजना को अब डेयरी विभाग की गंगा राज योजना के साथ मर्ज करने का कैबिनेट में फैसला लिया गया है। मर्ज की गई इस योजना में सब्सिडी की नई व्यवस्था पर अगले कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया जाएगा।


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से