भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की बैठक में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया इससे पूर्व पार्टी विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी की रीती नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड के राज्य एवं स्थानीय ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक स्तर पर कार्य करने की जरूरत है जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी को अनेक सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है जो पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को हर संभव सहयोग प्रदान करने का मन बना चुके हैं इस अवसर पर भगवत सिंह राणा गौरव गोस्वामी गिरीश भट्ट शमी मेहर रूप चीमा गौरव गोस्वामी प्रकाश भट्ट अजय उप्रेती आदि मौजूद रहे इससे पूर्व जीवन चंद्र उप्रेती ने अपने उत्तराखंड दौरे के तहत जनपद अल्मोड़ा के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और वहां पर लोगों से भेंट कर उनकी जन समस्याओं को सुना तथा पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत कराया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad