Advertisement

हल्दूचौड़ के इस समाजसेवी को मिला व्यास पीठ से सम्मान

ख़बर शेयर करें

समाजसेवी प्रख्यात शिक्षाविद् पूर्व प्रिंसिपल गोविंद बल्लभ भट्ट को उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए आज जनपद नैनीताल के हल्दूचौड़ के जग्गी बंगर गांव में व्यास पीठ से सम्मानित किया गया इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनके मंगल मय जीवन की कामना की गई उल्लेखनीय है कि गोविंद बल्लभ भट्ट शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद से रिटायर होने के बाद लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं उनके द्वारा अब तक अनेक सराहनीय कार्य के द्वारा समाज सेवा की गई है गोविंद बल्लभ भट्ट को सम्मानित किए जाने पर प्रमुख आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गोनिया सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज मानव उत्थान सेवा समिति के केंद्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ग्राम प्रधान श्रीमती दीपा बिष्ट जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad