बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर उमड़ा हजारों का जन सैलाब

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर आज ऐतिहासिक महा रैली का आयोजन किया गया सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बावजूद क्षेत्रवासी निर्धारित समय पर जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर कार रोड पर पहुंचना शुरू हुए और धीरे-धीरे संख्या 100 हजार का आंकड़ा पार करते-करते हजारों में पहुंच गई राजस्व गांव की मांग कर रहे क्षेत्र वासियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखाई दी उत्साह से सराबोर क्षेत्र वासियों का आलम यह था कि मौसम की विकरलता के बावजूद गगन भेदी नारों ने उत्साह और उमंग को बरकरार बनाए रखा महासभा से पूर्व माता महाकाली के श्री चरणों में प्रार्थना की गई माता महाकाली के जयकारों के साथ सुबह से क्षेत्र वासियों का काफिला जब निकला तो फिर थमने का नाम ही नहीं हुआ बीच-बीच में हो रही बारिश ने मानो उनका स्वागत किया हो सभा स्थल पर पहुंचने के बाद वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि राजस्व गांव की मांग के पूरा होने का समय अब आ गया है और सरकार को बिना विलंब किए राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करनी चाहिए महासभा के बाद जुलूस की शक्ल में हजारों हजार लोगों का काफिला लाल कुआं तहसील को रवाना हुआ जहां उत्तराखंड सरकार को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से राजस्व गांव की मांग को अविलंब पूरा किए जाने की मांग की गई महासभा में अनुमान से कहीं ज्यादा लोग मौजूद रहे यहां मुख्य रूप से वनअधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट के अलावा संध्या डालाकोटी ममता बिष्ट ,अर्जुन नाथ गोस्वामी प्रकाश उत्तराखंडी भरत नेगी बलवंत सिंह बिष्ट इंदर सिंह पनेरी खिलाफ सिंह दानू दलवीर सिंह कपोला हीरा सिंह बिष्ट , कुंदन सिंह बिष्ट कप्टन। एस एस खनका रणजीत सिंह गढ़िया , प्रताप सिंह बिष्ट प्रकाश मिश्रा। धर्म सिंह रमोला बसंत त पांडे जीवन चंद्र उप्रेती दीपक जोशी पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा हेमवती नंदन दुर्गापाल कमलेश चंदोला प्रमोद कलोनी शेखर जोशी कैलाश जोशी पवन बिष्ट बीना जोशी उर्मिला धामी समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे