आल्टो व स्कॉर्पियो में हुई जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत ,2 घायल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज ऑल्टो कार व स्कॉर्पियो के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है यह हादसा सुबह रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर के समीप तड़के हुआ जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रही आल्टो कार को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे स्कार्पियो ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें आल्टो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतकों की शिनाख्त हल्द्वानी लाइन नंबर 17 निवासी हाफिज, अफसरी और शाहजहां के रूप में हुई है जबकि जाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad