ट्रक व कार की भिड़ंत में तीन की मौत, दो घायल, गोरखपुर से नैनीताल आ रहा था परिवार हादसे का हुआ शिकार

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क किनारे रेता बजरी से भरे खड़े ट्रक व तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए इस घटना में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं घटनाक्रम के मुताबिक गोरखपुर से नैनीताल को घूमने निकला परिवार कार द्वारा रवाना हुआ था कि शाहजहांपुर के पास कार सड़क पर खड़े रेता बजरी से खड़े ट्रक से जा टकराई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है फिलहाल अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad