इस महत्वपूर्ण मामले में आज है हाई कोर्ट में सुनवाई
समाजसेवी हेमंत गौनिया द्वारा हाईकोर्ट को भेजे गए प्रार्थना पत्र के मद्देनजर हल्द्वानी के वॉकवे मॉल के पास सड़क चौड़ी नहीं करने का मामला खासा तूल पकड़ चुका है हाई कोर्ट ने इस मामले में हल्द्वानी नगर निगम व सरकार को आज अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है हाई कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में हेमंत गौनिया ने बताया कि वर्तमान समय में शहर में अत्यधिक ट्रैफिक बढ़ने के बाद तीन पानी से लेकर काठगोदाम तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है और इस चौड़ीकरण की जद में आने वाले अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों सरकारी इमारत माल इत्यादि को हटाया जा रहा है लेकिन प्रशासन ने वाक वे माल के आगे चौड़ीकरण नहीं किया

उल्टा प्रशासन ने वॉकवे स्वामी को सरकारी जमीन का रास्ता दे दिया जो जमीन सिंचाई विभाग की है इस पर हाईकोर्ट ने आज नगर निगम व सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के लिए तलब किया है समाज सेवी हेमंत गोनिया ने कहा कि यहां पर भी सड़क चौड़ी की जाए और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए


मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
बिंदुखत्ता में इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी
कल से शुरू होंगे नवरात्र :हाथी पर सवार होकर आएगी मां जगदंबा
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने किया प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ, व्यापारी हितों में की गई 8 बड़ी घोषणाएं
मोबाइल टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग