आज का राशिफल
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, ०३ अक्टूबर २०२६🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:०५
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५५
चन्द्रोदय: 🌝 २३:२३
चन्द्रास्त: 🌜 १३:०४
अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (०७:५९ से अष्टमी, २९:५१ से नवमी)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (२५:२९ से पुनर्वसु)
योग 👉 वरीयान् (१५:२१ से परिघ)
प्रथम करण 👉 बव (०७:५९ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (१८:५४ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४२ से १२:२९
अमृत काल 👉 १६:०५ से १७:३५
विजय मुहूर्त 👉 १४:०४ से १४:५१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०० से १८:२५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:०० से १९:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४२ से २४:३०
राहुकाल 👉 ०९:०८ से १०:३७
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:३४ से १५:०३
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:११ से ०६:५८
होमाहुति 👉 गुरु (२५:२९ से राहु)
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पाताल (०७:५९ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 श्मशान में (०७:५९ से गौरी के साथ, २९:५१ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
कालाष्टमी, अष्टमी तिथि का श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत, श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, शुक्र वक्री १२:४३ से, अष्टमी तिथि क्षय आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २५:२९ तक जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (कु, घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (के) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:०३ से ०७:२१
तुला – ०७:२१ से ०९:४२
वृश्चिक – ०९:४२ से १२:०१
धनु – १२:०१ से १४:०४
मकर – १४:०४ से १५:४५
कुम्भ – १५:४५ से १७:११
मीन – १७:११ से १८:३५
मेष – १८:३५ से २०:०९
वृषभ – २०:०९ से २२:०३
मिथुन – २२:०३ से २४:१८+
कर्क – २४:१८+ से २६:४०+
सिंह – २६:४०+ से २८:५९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:११ से ०७:२१
चोर पञ्चक – ०७:२१ से ०७:५९
शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से ०९:४२
रोग पञ्चक – ०९:४२ से १२:०१
शुभ मुहूर्त – १२:०१ से १४:०४
मृत्यु पञ्चक – १४:०४ से १५:४५
अग्नि पञ्चक – १५:४५ से १७:११
शुभ मुहूर्त – १७:११ से १८:३५
मृत्यु पञ्चक – १८:३५ से २०:०९
अग्नि पञ्चक – २०:०९ से २२:०३
शुभ मुहूर्त – २२:०३ से २४:१८+
रज पञ्चक – २४:१८+ से २५:२९+
शुभ मुहूर्त – २५:२९+ से २६:४०+
चोर पञ्चक – २६:४०+ से २८:५९+
चोर पञ्चक – २८:५९+ से २९:५१+
शुभ मुहूर्त – २९:५१+ से ३०:१२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। दिन के प्रथम भाग में आज भी छूट पुट गरमा गरमी का सामना करना पड़ेगा किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। जिससे कार्यो के पूर्ण होने में संशय रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी से तकरार होने की संभावना है संध्या तक वाणी और वर्तन पर संयम रखने से परिजन एवं अन्य लोगों के साथ मनमुटाव टाल सकेंगे। मध्यान के बाद आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी लेकिन इसके लिये समय नही दे पाएंगे। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। सेहत नरम होने पर भी अनदेखी करेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन कार्यो की अधिकता रहने पर ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी आज छोटे मोटे दान पुण्य कर मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। आज आप व्यर्थ के झंझट से बचना ही बेहतर समझेंगे। कार्य सखेत्र पर भी आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे लेकिन महिलाओं को मानसिकता इसके विपरीत रहेगी। थोड़ी प्राप्ति होने पर ज्यादा की लालसा बढ़ेगी। धन की आमद आशा से कम लेकिन कामचलाऊ हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य आज करना बेहतर रहेगा। अन्य दायित्वों वाले कार्य आज ना करें। परिवार का वातावरण शांत रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कुछ दिनों से चल रही कठिन परिस्थिति धीरे धीरे अनुकूल होने लगेगी। स्वभाव में आज भी भावुकता अधिक रहेगी दिमाग की जगह दिल की सुनना पसंद करेंगे इस वजह से किसी की कही बात मन को चुभ सकती है। आज कार्य क्षेत्र को नई दिशा मिलने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी लेकिन धन लाभ के केवल आश्वाशन ही मिलेंगे। व्यापार विस्तार में निवेश के लिए आज का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से अधूरे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण बनेगा। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। आज धन जमा करने की कितनी भी कोशिश करें खर्च लगे रहने से लाभ-खर्च बराबर रहेंगे फिर भी आज अन्य दिनों की तुलना में व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी का कार्यो में बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। कला प्रेमियों को आज प्रतिभा प्रदर्शन के सुअवसर मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ आयोजन के लिए यात्रा भी हो सकती है। परिजनों से किसी बात पर मतभेद होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे फिर भी कार्य भर के चलते अनदेखा करना पड़ेगा। आर्थिक लेनदेन के कार्य आज ना करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज अपने समस्त आर्थिक संबहित एवं अन्य कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें सफलता की संभावना शतप्रतिशत रहेगी इसके बाद कोई दुखद घटना होने से मानसिक स्थिति बदलने पर अवरोध आएंगे। आज व्यवसायिक क्षेत्र पर आशानुकूल उन्नति से संतुष्टि मिलेगी। शेयर- सट्टे में निवेश से धन लाभ की संभावनाएं है। आज किसी को उधार धन ना दे अन्यथा वसूली में परेशानी आएगी। विपरीत लिंगीय से प्रेम बढ़ेगा। आज किसी बात को लेकर कुछ समय के लिये आक्रोश में आ सकते है। सेहत का ध्यान रखे सर्दी-कफ हो सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। वैसे तो आप आज व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन अपने हित साधने के लिये दंड भेद की नीति भी अपना सकते है।जिससे बनते कार्य कुछ समय के लिये उलझ भी सकते है। फिर भी आज व्यवसायियो को कार्य क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने से प्रत्येक कार्य सरलता से संपन्न होंगे। नौकरी वाले जातको पर उच्चाधिकारी मेहरबान रहने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। किसी प्रियजन से आकस्मिक भेंट आनंद देगी। परिवार में आज किसी व्यक्ति विशेष के कारण मतभेद की स्थिति बनेगी। पत्नी से उग्र चर्चा से बचे। जुखाम अथवा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। आज सेहत सामान्य रहेगी। आज नौकरी व्यवसाय में भी आशानुकूल सफलता मिलने से आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी धन लाभ के लिये मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन होगा अवश्य। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि सुधरेगी किसी के विवाद की मध्यस्थता अथवा जमानत भी लेनी पड़ सकती है। सरकारी कार्य या जमीन सम्बंधित कार्य मध्यान के बाद अथवा आने वाले कल करना लाभदायक रहेगा सफलता की संभावना बढ़ेगी। आज व्यर्थ की यात्रा में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में सेहत सम्बंधित परेशानियां रहने से बैचनी एवं मानसिक नकारात्मकता हावी रहेगी। आज संध्या तक बिना सोचे कोई कार्य ना करे अन्यथा धन एवं मान हानि हो सकती है। नए कार्य आज आरंभ एवं व्यापार विस्तार की योजना को भी फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर है। किसी भी कार्य मे जोखिम लेने पर बाद में पश्चाताप होगा। नजदीकी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आने लगेगा। खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये लाभदायी रहेगा। व्यवसायियों को आज विभिन क्षेत्र से आर्थिक लाभ की संभावना है लेकिन इसके लिये आज अधिक सतर्क रहना पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का यथोचित फल मिलेगा। कई दिनों से रुके व्यापार विस्तार के प्रयास आज सफल होंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सलाह से नई योजना बनाएंगे। कुछ समय को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। आज रक्तचाप सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है सेहत का ध्यान रखे। संध्या बाद से परिस्थितियां कलहकारी बनने लगेंगी आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा आज घर अथवा बाहर किसी को प्रसन्न रखने के लिये अनचाहे खर्च करने पड़ेंगे लेकिन इनसे मानसिक शांति ही मिलेगी। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज एक साथ कई कार्यो को सफलता पूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। स्थाई सम्पति एवं सरकारी कार्यो में भी सफलता मिल सकती है इसके लिये पहले खर्च करना पड़ेगा। प्रोपर्टी में निवेश के लिए योजना बना रहे है तो कुछ समय के लिए टाल दें। परिवार की आवश्यक वस्तुओं पर खर्च होगा। सेहत छोटे मोटे विकारों कक छोड़ सामान्य रहेगी। परिजनों का सुख उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज दिन के मध्यान तक मनोरनजन के अवसर कम ही गवाएंगे। परिजनों के साथ आज आपके सम्बन्ध अत्यंत भावनात्मक रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा पर ना लें। अन्यथा झगड़ा होते देर नही लगेगी। मध्यान के आस पास किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज संध्या से पूर्व करना हितकर रहेगा इसके बाद स्थिति सामान्य ही रहेगी लेकिन लाभ की संभावनाएं पहले से कम हो जाएंगी। आर्थिक लाभ आज भी आशाजनक हो ही जायेगा। सेहत गलत खान पान के कारण खराब हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज परिवार की किसी स्त्री अथवा बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से दौड़-धुप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाएंगे वैसे भी आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें धन की आमद थोड़ी बहुत होगी लेकिन आज किसी न किसी रूप में हानि होने से लाभ मायने नही रखेगा। आज परिवार में किसी से व्यर्थ विवाद भी हो सकता है संध्या तक का समय शांति से बिताये इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। संध्या के समय अत्यधिक थकान रहेगी। संतान को लेकर भी चिंतित रहेंगे। कष्टप्रद यात्रा हो सकती है।
〰️〰️आचार्य बहुगुणा 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
राजस्व गांव की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का आंदोलन शुरू