आज का राशिफल

ख़बर शेयर करें

Ka Rashifal 16 August 2026 : आज 16 अगस्त का दिन अधूरे अटके काम को निपटाने के लिए अनुकूल रहेगा। चंद्रदेव के हस्त नक्षत्र में रहने से हाथ के हुनर और व्यावहारिक कामों में सफलता मिलेगी। हालांकि, शुक्रदेव के नीच राशि में साथ होने से प्रेम और खुद के मूल्यांकन में आलोचना से बचना जरूरी रहेगा। गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले लेने की क्षमता बनी रहेगी। आप अपनी स्किल्स को निखारकर आगे बढ़ने के लिए आज के दिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों का हुनर रंग लाएगा। आपके काम का तरीका आज आपको साथियों की तुलना में ज्यादा लाभ दिला सकता है। ग्रहों की चाल के आधार पर जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।
Aaj ka Rashifal 16 August 2026

मेष राशिफल : क्रिएटिव स्किल का फायदा मिलेगा
मेष राशिफल : क्रिएटिव स्किल का फायदा मिलेगा
आज घर परिवार से जुड़े किसी फैसले में गुरुदेव और बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। आपकी क्रिएटिव स्किल बहुत बढ़िया रहेगी साथ ही नए आइडिया पर काम करने का मौका भी मिलेगा। बुधदेव अस्त हैं, इसलिए असर तुरंत नहीं बल्कि कुछ दिन बाद दिखेगा, धैर्य रखिए। आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, हाथ का कोई काम या दिनचर्या सुधारने की कोशिश सफल रहेगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए सेहत को लेकर खुद को कोसने से बचिए, जो सुधार करना है शांति से कीजिए। पार्टनर से पूरा सहयोग और साथ नहीं मिलेगा। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से बहस हो सकती है, इससे बचिए। कल सुबह सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए आज के जरूरी काम आज ही निपटा लीजिए, कल से नई शुरुआत होगी।शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: आज पीली चीजों जैसे चने की दाल का दान करें।

​वृषभ राशिफल : धन के फैसले में न करें जल्दबाजी
​वृषभ राशिफल : धन के फैसले में न करें जल्दबाजी
आज संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, कोई कला या हुनर निखर सकता है, हाथ से जुड़ा काम अच्छा चलेगा। ललित कला में रुचि रहेगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए प्रेम को लेकर खुद को कोसने से बचिए, धैर्य रखिए। भाई-बहन से बातचीत में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। धन के मामलों में मंगलदेव के शत्रु राशि में होने से कोई बड़ा आर्थिक फैसला मत लीजिए। दोस्तों का साथ मिलेगा, बातों में सुकून महसूस होगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है। कल सुबह सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए आज के जरूरी काम निपटा लीजिए।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

उपाय: मां लक्ष्मी के मंदिर में बताशे अर्पित करें।

​मिथुन राशिफल : धन के मामलों में गुरु और बुध की युति का फायदा मिलेगा
​मिथुन राशिफल : धन के मामलों में गुरु और बुध की युति का फायदा मिलेगा
आज घर-परिवार से जुड़े कामों में आप हाथ बंटाएंगे। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में होने से आपको ही काम करने का मौका मिलेगा। हाथ के हुनर वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यावहारिक सुधार कामयाब रहेगा। आपकी बातें प्रभावशाली रहेंगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए घर के किसी सदस्य की या खुद की आलोचना करने से बचिए। धन के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। व्यक्तित्व में मंगलदेव जोश और उत्साह बनाए रखेंगे, जिससे आप अनस्टॉपेबल बन जाएंगे। प्रेम में संयम जरूरी है, वर्ना बात बिगड़ सकती है। सेहत में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है, आराम कीजिए। आज गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें, फिर बोलें, जल्दबाजी में कुछ मत कहिए।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 12

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

​कर्क राशिफल : धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं
​कर्क राशिफल : धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं
आज आपकी राशि में गुरुदेव और बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले लेने की क्षमता बनी रहेगी। भाई-बहन से बातचीत में समझदारी दिखेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। आज आपके खर्च कुछ ज्यादा बढ़ सकते हैं। एकांत में रहने का मन करने की आशंका है। लिहाजा, अपनी दिनचर्या को संतुलित रखिए। कल सुबह सूर्यदेव आपकी ही राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए आज के जरूरी काम निपटा लीजिए। कल से आपके लिए नया दौर शुरू होगा। धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं या उसके बारे में विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

उपाय: शिवलिंग का कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें।

​सिंह राशिफल : कोई पुराना काम पूरा होने से मन रहेगा प्रसन्न
​सिंह राशिफल : कोई पुराना काम पूरा होने से मन रहेगा प्रसन्न
आज आपकी राशि में केतुदेव अकेले सक्रिय हैं और कल सूर्यदेव भी आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। यह बड़ा बदलाव है। आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा बढ़ने वाली है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, हाथ का हुनर या व्यावहारिक काम फायदा देगा। कोई पुराना काम भी पूरा हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए आर्थिक मामलों या परेशानियों को लेकर खुद को कोसने से बचिए। आज पैसों के मामले में खुद के प्रति सख्त मत बनिए। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से बचिए, वित्तीय बातों में सतर्क रहिए। एकांत में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी, आत्मचिंतन फायदेमंद रहेगा, मन को स्पष्टता मिलेगी।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 9

उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

​कन्या राशिफल : हुनर से करेंगे कमाई, आय के नए स्रोत मिलेंगे
आज आपकी राशि में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, यह नक्षत्र खुद चंद्रमा का है, हाथ के हुनर, कला या व्यावहारिक काम में आज सफलता मिलेगी, मेहनत का फल जल्दी दिखेगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। खुद की छवि या आकर्षण को लेकर आलोचना से बचिए, मन को हल्का रखिए। करियर के मोर्चे पर तेजी रहेगी पर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए, थोड़ा रुककर सोचिए। दोस्तों से शुभ सहयोग और मदद मिलेगी। अपनी रफ्तार पर भरोसा रखिए, मन को शांत रखिए। मानसिक तनाव को दूर करने या कम करने के लिए योग और ध्यान की मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कांग्रेस ने किया तिरंगा रैली का आयोजन

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4

उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी वस्तुओं या हरी सब्जी का दान करें।

​तुला राशिफल, करियर में मिलेगी बड़ों की सलाह, प्रतिष्ठा बढ़ेगी
आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह मिलेगी। ऑफिस में किसी बड़े की बात काम आएगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम आसानी से बनेंगे। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। एकांत में आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, कोई हुनर या शौक को पूरा करने के लिए कदम उठा सकते हैं। संभव है कि किसी पुरानी स्किल जैसे गाना गाना या कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट फिर से बजाने का मन करे। सेहत में सावधानी बरतिए, दिनचर्या बिगड़ने मत दीजिए, नींद पूरी लीजिए। आज के जरूरी कामों को आज ही निपटा लीजिए, ताकि कल से नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे सकें।

शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 8

उपाय: आज छोटी कन्याओं के पैर छुएं और उन्हें कुछ गिफ्ट दें।

​वृश्चिक राशिफल, दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे
आज भाग्य और धार्मिक कामों में गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले मिलेंगे, तीर्थ या धार्मिक स्थान जाने का मन बन सकता है। काम के सिलसिले में भी बाहर जाने का मौका मिल सकता है या थोड़ा भटकना पड़ सकता है। किसी गुप्त या छिपे मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए, पहले पूरी बात समझ लीजिए। दोस्तों और इच्छाओं से जुड़े मामलों में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, जिससे कोई हुनर या व्यावहारिक काम कामयाब रहेगा। दोस्तों की मदद के लिए आप तैयार रहेंगे। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में सतर्क रहिए, बात को धैर्य से सुनिए, समझदारी से आगे बढ़िए। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है या आपको इनके जुड़े कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 2

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान चालीसा पढ़ें।

​धनु राशिफल, करियर में आपका हुनर लोगों को प्रभावित करेगा
आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ दिल खोलकर बातें करें। डिबेट हो सकती है, लेकिन उसे लेकर असहज न हों। गुस्सा न करें और सामने वाले की बात को सही तरीके से समझने की कोशिश करें। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह मिलेगी। गूढ़ रहस्य के विषयों की तरफ आकर्षण हो सकता है। करियर के मोर्चे पर आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, हाथ का हुनर या व्यावहारिक काम फायदा देगा। काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। घर-परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, बड़े खर्च फिलहाल टाल दीजिए।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीसी पेपर मिल मैं धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 11

उपाय: आज माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

​मकर राशिफल, साझेदारी के काम में पाएंगे लाभ
आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और समझदारी बढ़ेगी, रिश्ते में पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। जरूरी नहीं है कि यह बिजनेस पार्टनरशिप हो, यदि आप नौकरी करते हैं, तो किसी सहकर्मी के साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने से भी लाभ हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से काम करने पर चोट लग सकती है या काम बिगड़ सकता है। संभलकर काम कीजिए, सतर्क रहिए। भाग्य के मामलों में आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, धार्मिक या रचनात्मक हुनर निखरेगा। मां के आशीर्वाद से आप पर दैवीय कृपा बरसेगी। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब-किताब पर नजर रखिए। बड़ा खर्च टाल दीजिए।

शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 5

उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

​कुंभ राशिफल, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे
आज बिजनेस या पेशेवर साझेदारी में नई स्पष्टता मिलने से तरक्की के नए रास्ते बनेंगे। सेहत ठीक रेगी और अपनी दिनचर्या को लेकर आप सजग रहेंगे। हालांकि, मौसमी बीमारियां या थकान आपको परेशान कर सकती है। लिहाजा, कोई परेशानी होने पर उसे हल्के में न लें। यदि कोई पुरानी परेशानी चली आ रही है, तो वह भी दूर हो सकती है। संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में उत्साह रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए, वरना काम बिगड़ सकता है। कोई हुनर या व्यावहारिक काम कामयाब रहेगा, पर शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं इसलिए किसी की भी आलोचना करने से बचिए। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, मेहनत जारी रखिए। खर्चों को कंट्रोल में रखिए और जहां तक संभव हो सके, कर्ज लेने से बचिए।

शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 6

उपाय: काले तिल का दान करें या पक्षियों को दाना डालें।

​मीन राशिफल, बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है
आज संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में आपके लग्नेश गुरुदेव और बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले मिलेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आज का दिन कोई नई स्किल को सीखकर आगे बढ़ने का है। हालांकि, हो सकता है कि उसका असर कुछ दिन बाद दिखे, तो धैर्य रखिए। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, बातचीत में समझदारी दिखेगी। पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लगेगा। करियर के क्षेत्र में आपके काम करने का तरीका थोड़ा क्रिएटिव और शार्प रहेगा। काम को करने के लिए आप शॉर्टकट तरीके तलाश कर सकते हैं। फैमिली टाइम निकालने की कोशिश कीजिए, ताकि वर्क-लाइफ बैलेंस आज बना रहे। परिवार से बात करने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 10

उपाय: आज केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad