गाड़ी संख्या 150 13 जैसलमेर – काठगोदाम एक्सप्रेस इन तारीखों पर इन इन जगहों पर ठहराव करेगी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली 3 जून 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी उत्तर पश्चिम रेलवे के लोनी-मारवाड़ रेल खंड पर राजकीवास-मारवाड़ जं. रेलवे स्टेशनों
के मध्य सीटीआर कार्य करने हेतु गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस का नियमित जोधपुर- मारवाड़- अजमेर- फुलेरा रेल मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता-फुलेरा जंक्शन के रास्ते 5,7,9,12,14,16,19,21,23 एवं 26 जून 2025 को चलाया जाएगा। उक्त गाड़ी को परिवर्तित मार्ग के दौरान मेड़ता जंक्शन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन एवं कुचामन सिटी स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।
उक्त गाड़ी शेष मार्ग पर अपने नियमित समय सारणी अनुसार संचालित की जाएंगी।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS
भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने आशा वर्कर्स एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को किया सम्मानित
स्वास्थ्य शिविर में 172 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण