ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी के नेतृत्व में प्रधानों ने की कैबिनेट मंत्री से मुलाक़ात, जताया आभार
हल्द्वानी विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने आज ग्राम प्रधान रुक्मिणी नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज को संविधान के अनुरूप 29 विभागों को त्रिस्तरीय पंचायतों को हस्तांतरित करने पर आभार पत्र सौंपा ग्राम प्रधान रुक्मिणी नेगी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट ग्राम प्रधान एडवोकेट ललित सनवाल आदि ने बिंदुखत्ता में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा कि ग्रामपंचायत को ऐतिहासिक रूप से संविधान के अनुरूप 29 विभागों को हस्तांतरित करने के लिए समस्त ग्राम प्रधान एवं संबंधित ग्राम सभाओं के समस्त क्षेत्रवासी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं आभार पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर सशक्त व विकसित किए जाने का प्रयास बेहद सराहनीय है
Advertisement
ADVERTISEMENTS
लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा