मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली को सफल बनाने में जुटे दिग्गज कांग्रेसी, कुमारी शैलजा पहुंची हल्द्वानी

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी है तथा कल की रैली को ऐतिहासिक किए जाने का दावा किया जा रहा है हल्द्वानी के सौरभ होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी विधायक सुमित हृदेश समेत अनेक दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस की जनसभा को ऐतिहासिक होने का दावा किया है पत्रकार वार्ता में कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज से युवा वर्ग में जागृति आई है

और वे अपनी बात को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रख रहे हैं तथा भाजपा एवं आर एस एस आज नौजवानों की बात को सुनने को मजबूर हुआ है उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दमनकारी रुख अपनाए जाने पर भी कड़ी चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष की बात नहीं सुनी जाती है उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार पेपर लीक होने के कारण नौजवानों को आज सड़क पर उतरना पड़ा है जहां तक उत्तराखंड की स्थिति है यहां शिक्षा एवं रोजगार के अवसर दिन पर दिन कम होते जा रहे हैं तथा पलायन बड़ा है उन्होंने दावा किया कि देश एवं प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त माहौल है खुद भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं लिहाजा सत्ता में बदलाव निश्चित है और जनता की अपेक्षा पर खरी उतरती हुई जनता की सरकार के रूप में कांग्रेस सत्ता में काबिज होगी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने भी सरकार की अनेक जन विरोधी नीतियों का खुलासा किया नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2006 में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने वन अधिकार कानून पारित किया लेकिन आज की सरकार उसे स्वीकार नहीं कर रही है और लोगों को उनके हक से महरूम करने की कोशिश कर रही है करन मेहरा ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यों से आज भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है उन्होंने कहा कि दतिया में कांग्रेस की जीत इस बात का संकेत है कि प्रदेश एवं देश में कांग्रेस की सरकार का आना तय है उन्होंने केदारनाथ बद्रीनाथ अयोध्या में कथित चोरी का भी मामला उठाया और उन्होंने शंकराचार्य पर भी अभद्रता किए जाने पर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की उन्होंने मौजूदा दौर की पत्रकारिता पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे विश्व में प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में हमारा देश 157 नंबर पर है जो बेहद दुखद विषय है पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल में कुमारी शैलजा ने कहा निष्ठावान समर्पित एवं जिताऊ प्रत्याशी को ही कांग्रेस विधायक का टिकट देगी तथा टिकट वितरण को लेकर के किसी प्रकार का कोई भी गतिरोध नहीं होगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता पूरी तरह से एकजुट है और कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट विधायक सुमित हृदयेश पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक संजीव आर्य पूर्व विधायक नारायण पाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी हरेंद्र बोरा हेमवती नंदन दुर्गापाल राजेंद्र सिंह खनवाल हेमंत बगड़वाल हरीश पनेरु राकेश वर्मा केदार पलड़िया समेत अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे