नौ दिवसीय उत्तरायणी मेले को लेकर जोरदार तैयारी
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने 7 जनवरी से 15 जनवरी तक हल्द्वानी मैं चलने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारी पर चर्चा की,
हल्द्वानी,पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी मैं 7 जनवरी से 15 जनवरी तक चलने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारी पर चर्चा वार्ता की,
आज मंच के परिसर में कार्यकारणी सदस्यों की उपस्थिति में संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने कहा मेले को आकर्षण एवं सुव्यवस्थित बनाने के प्रयास किए जाएंगे,उन्होंने कहा कि पहाड़ के नए उभरते कलाकारों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा,उन्होंने आकर्षण झाकियां बनाने पर जोर देते हुए पर्वतीय जनता से अपील की है अधिक से झांकियां लाने के प्रयास करें,
अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने बताया उतरायणी मेले में 14 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा,शीघ्र एक प्रतिनिधि मंडल देहरादून में जाकर मुख्य मंत्री जी को विधिवत आमंत्रित
करेगा,
बैठक में संस्थापक सदस्य भुवन जोशी,उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट,सचिव देवेंद्र तौलिया,कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, कार्यकारणी सदस्य बृज मोहन बिष्ट, धर्म सिंह,ललित सिंह,दीपक सुयाल,आनंद सिंह अधिकारी,आदि शामिल थे,
रेलवे के हर घर तिरंगा अभियान में गजब का उत्साह
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे ने किया शानदार कार्यक्रम , उत्साह एवं उल्लास के बीच वंदे मातरम की गूंज
मानव उत्थान सेवा समिति ने राम मंदिर लालकुआं में किया सत्संग का आयोजन
लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा