Advertisement

विधायक समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पहुंचे ग्रामीण, पढिए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

चोर गलियां में 27 अक्टूबर को हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है इस मामले में ग्रामीणों ने चोरगलिया थाने में तहरीर देकर गवाह बनाए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है

उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को चोरगलियां में दुग्ध समिति के बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया हंगामा की वजह वेटनरी डिपार्टमेंट में तैनात एक कर्मचारी का तबादला किया जाना रहा

ग्रामीणों ने बोनस वितरण में आए विधायक के समक्ष इस बात को लेकर के कड़ा विरोध जताया था हंगामा कर रहे ग्रामीण जोरदार नारेबाजी के साथ बाद में विधायक के काफिले के आगे भी लेट गए

पुलिस द्वारा बमुश्किल स्थिति को शांत किया गया

इस मामले में गांव के ही व्यक्ति द्वारा उनके साथ गाली गलौज किए जाने मारपीट करने के प्रयास ,तथा विधायक की गाड़ी के आगे लेटने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने समेत अनेक धाराओं में गांव के भुवन पोखरिया व अन्य दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया इस मामले में 10 गवाह भी बनाए गए लेकिन बाद में बड़े ही नाटकीय ढंग से दो गवाहों ने पलटी मार ली उनका कहना था कि वह दबाव में गवाह बने थे इधर आज चोरगलिया थाने में ग्रामीणों ने तहरीर दी है कि झूठी गवाही देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए तहरीर देने वालों में भुवन पोखरिया कमलेश दुर्गापाल भावना बजेटा नंदन सिंह बोरा राजेंद्र जांगी दीपक आर्य सुरेश कोहली समेत अनेक क्षेत्रवासी शामिल है ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में झूठी गवाही देने वाले विधायक के समर्थक हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad