हल्दूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 10 मई को
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 मई रविवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए संत निरंकारी मिशन की सक्रिय कार्यकर्ता प्रताप सिंह बिष्ट, धर्मेन्द्र एवं,योगिता यादव ने बताया कि हल्दूचौड़ नया बाजार गौला रोड स्थित शिव मंदिर पंचायत घर में रविवार को 9:00 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा इस दौरान 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सत्संग का कार्यक्रम भी किया जाएगा उन्होंने स्थानीय जनमानस से अपील कर कहा है कि अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं
Advertisement
ADVERTISEMENTS


मिड डे मील की खराब गुणवत्ता पर नाराज हुए सीडीओ नैनीताल
भारतीय वीर सैनिक स्कूल हल्दूचौड़ में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
हल्द्वानी और लोहाघाट विधानसभा सीट से राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने पेश की दावेदारी