चौकोड़ी बेरीनाग पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें

बेरीनाग और चौकोड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधायक चुफाल की बेटी के विवाह में की शिरकत
बेरीनाग ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के चौकोड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस विभाग द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। पुलिस टुकड़ी द्वारा दी गई सलामी के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल की सुपुत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, महामंडलेश्वर स्वामी वीरेन्द्रांनद महाराज,
विधायक फकीर राम टम्टा, सुरेश गढिया, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, वरिष्ट भाजपा नेता मनीष पंत, नगरपालिका अध्यक्ष गंगोलीहाट विमल रावल,दीपक नवेलिया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की, रितिक पांडे,भाजपा प्रदेश मंत्री दर्पण कुमार हदीपक धानिक, इन्द्र धानिक, त्रिलोक खाती, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम आशीष जोशी, सीओ कुँवर सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक नरेश गंगवार बीडीओ नवीन तिवारी, करम राम, सुरेन्द्र कुमार, महेश पंत. भीम कुमार, रमेश बोरा सहित आदि मौजूद रहे। उधर बेरीनाग में सीएम पुष्कर धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।महाविद्यालय हैलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग पहुंचकर भाजपा के सोशल मीडिया संह संयोजक लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिताजी स्व. चंदन सिंह कोरंगा (सेवानिवृत्त भारतीय सेना) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत दुःखद क्षण होता है और इस पीड़ा की भरपाई संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं पार्टी परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है
बेरीनाग ।सीएम पुष्कर धामी के सामने भाजपा नेता मनीष पंत बेरीनाग चौकोडी में भूमि का मालिकाना हक नहीं होने और बिजली पानी के कनेक्शन नही मिलने से हो रही समस्या को रखा। बेरीनाग चौकोडी से हैली सेवा शुरू करने सहित 6 सूत्रीय ज्ञापन सीएम को सौंपा। बेरीनाग व्यापार संघ राजेश रावत ने बेरीनाग सीएचसी आईसीयू, अल्ट्रासाउंड सुविधा देने, विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति करने और बेरीनाग महाविद्यालय का खेल मैदान को स्टेडियम बनाने और महाविद्यालय की सड़क बनाने ओर बेरीनाग चौकोडी वासियों को भूमि का मालिकाना हक दिये जाने सहित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए नगरपालिका के विकास के त्रैमासिक 2 करोड़ देने और बेरीनाग बारात घर और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराने और बेरीनाग वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने और महाविद्यालय मार्ग सुधारीकरण के लिए धनराशि जारी करने की मांग की है।