पत्रकार गुप्ता के निधन से शोक की लहर
— पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
पत्रकारिता जगत के लिए रविवार का दिन अत्यंत दुखद रहा। कुमायूँ टाइम्स के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता (88 वर्ष) का हृदयघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। जज फार्म हल्द्वानी निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता सांध्य दैनिक कुमाऊं टाइम्स का पिछले कई वर्षों से संपादन कर रहे थे वह अपने पीछे अपने बेटे अनुपम गुप्ता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं
।
पत्रकार साथियों ने उन्हें एक सशक्त, निष्पक्ष और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका जाना क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🕊️
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई