रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी (रेलवे पुलिस) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, शव पोल संख्या 82/2बी और 82/3 के बीच, बनभूलपुरा फाटक से लगभग 200 मीटर लालकुआं की ओर रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। मृतका की उम्र लगभग 65 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS


आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जीवन उप्रेती
धीरज व जीवन को मिली यूकेडी में बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से