महिला रेल कर्मियों ने किये रिजर्व टाइगर का भ्रमण

ख़बर शेयर करें

महिला सशक्तिकरण तथा महिला कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा एक विशेष ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन एवं मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह की उपस्थिति में कर्मचारी कल्याण निधि के तत्वावधान में मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 50 से अधिक महिला रेलकर्मियों को पीलीभीत स्थित चूका इको टूरिज्म स्पॉट एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फलाहारी आश्रम लालकुआं में हुआ गुरु पूजन महोत्सव


इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने कहा कि रेलवे प्रशासन महिला रेल कर्मचारियों की सुरक्षा, संरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मंडल में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिला कर्मचारी रेलवे की कार्यसंस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी संगठन की प्रगति का आधार है। ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को दैनिक कार्यव्यस्तता से कुछ समय निकालकर प्राकृतिक एवं सकारात्मक वातावरण से जोड़ना, उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आनंद कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शिशुओम दीक्षित, मान्यता प्राप्त यूनियन के मंडल मंत्री श्री रजनीश तिवारी सहित यूनियन एवं विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में लोक जनशक्ति पार्टी की मीटिंग आयोजित ,प्रदेश अध्यक्ष का दावा उत्तराखंड में 35 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

कृते जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
Ad Ad Ad Ad