Advertisement

कल लालकुआं में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे युवा संत महात्मा आलोकानंद

ख़बर शेयर करें

सनातन हिंदू परिवार द्वारा कल लालकुआं में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा यह सम्मेलन कल 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से नगर के अंबेडकर पार्क में शुरू होगा नगर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं राधे-राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि

विराट हिंदू सम्मेलन को मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर के प्रबंधक युवा संत महात्मा आलोकानंद जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी के अलावा अन्य वक्ता संबोधित करेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 से होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वक्ताओं के उद्बोधन के बाद दोपहर 1:00 बजे से भोजन प्रसाद वितरण किया जाएगा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad