जन्म दिवस पर पहुंचे 50हजार श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

मानव धर्म के प्रणेता आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर 50000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपने ईस्ट आराध्य के दर्शन कर खुद के जीवन को धन्य किया सदगुरुदेव श्री महाराज जी के दर्शनों की अभिलाषा लिए देश के विभिन्न प्रांतो से लोग सप्ताह पूर्व से ही रानीपुर हरिद्वार तथा प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार पहुंचने लगे थे सदगुरुदेव की एक झलक पाने तथा उनका आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया इसके अलावा विश्व के अनेक देशों के भी 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने श्री सतपाल महाराज के दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त की उल्लेखनीय है कि मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेवश्री सतपाल महाराज जी का पिवन जन्मोत्सव 21 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन श्रद्धालु प्रेमी जनों की सुविधाओं को देखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति अपने इष्ट आराध्य का जन्म उत्सव पखवाड़ा मनाया है अर्थात 15 दिन पूर्व से ही देश के विभिन्न शाखाओं आश्रमों में अलग-अलग दिन सुविधानुसार उनका पावन जन्मोत्सव मनाया जाता है और विराट एवं सामूहिक जन्मोत्सव 21 सितंबर को ही हरिद्वार में मनाया जाता है इस बार बड़ी संख्या को देखते हुए प्रेम नगर आश्रम के अलावा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड रानीपुर के ग्राउंड में भी जन्मोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की गई थी दर्शनार्थ प्रेमी जनों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए विशाल जलपान एवं भंडारा पंडाल बनाया गया था जहां हजारों कार्यकर्ता श्रद्धालु प्रेमी जनों को प्रसाद वितरित कर रहे थे उत्तराखंड उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा राजस्थान पंजाब हिमाचल प्रदेश के अलावा कर्नाटक आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल उड़ीसा असम मणिपुर मिजोरम नागालैंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार आदि राज्यों के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में अपने ईष्ट आराध्य के दर्शन को पहुंचे थे इस दौरान आध्यात्मिक संत श्री सतपाल जी महाराज जी के अलावा अमृता माताजी एवं विभुजी महाराज जी के द्वारा श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया गया और मानव धर्म के महान संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का भी आह्वान किया गया

Advertisement