मानव धर्म के प्रचार को देश भ्रमण पर निकले महात्मा सत्यबोधानंद जी ने हरियाणा में दिया मानवता का महान संदेश

ख़बर शेयर करें

मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव युवा संत महात्मा सत्यबोधानंद जी ने मानव धर्म के प्रचार प्रसार के तहत किये जा रहे अपने देशव्यापी भ्रमण के दौरान हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आश्रम में आयोजित सत्संग समारोह में उपस्थित प्रेमी श्रद्धालु जनों को मानवता के महान संदेश से अवगत कराया उन्होंने कहा कि सत्संग व्यक्ति के अंदर सद्भावना पैदा करता है तथा सत्संग के सानिध्य में रहने वाला व्यक्ति आत्म कल्याण के साथ-साथ सर्व मंगल की ओर भी अग्रसर होता है उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शांति सद्भावना की नितांत आवश्यकता है तथा सामाजिक समरसता के माध्यम से संपूर्ण मानव जाति को एकता के सूत्र में पिरोने की भी बड़ी आवश्यकता है और यह सब काम अध्यात्म के द्वारा ही संभव है उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के द्वारा प्रदत्त मानव धर्म के महान संदेश को लेकर कई हजार संत महात्मा आज देश के कोने कोने में अलख जगा रहे हैं तथा लोगों को श्रेष्ठ पथ पर चलने की सीख दे रहे हैं इस दौरान पूजनीय मानसी बाई जी एवं मालिनी बाई जी ने भी अपने उदगार व्यक्त किये

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad