विश्वकर्मा जयंती पर जीवन चंद्र उप्रेती ने दिया क्षेत्रवासियों को प्रेरणादायक संदेश

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड , भारत गठबंधन के प्रदेश संयोजक प्रखर वक्ता एवं वरिष्ठ समाज सेवी जीवन चंद्र उप्रेती ने समस्त क्षेत्र वासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी हैं क्षेत्र वासियों के नाम दिए गए शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि लाल कुआं विधानसभा का क्षेत्र औद्योगिक कारखाने से भरपूर है यहां आईटीसी पेपर मिल के अलावा अनेक स्टोन क्रेशर एवं बड़े उद्योग हैं लिहाजा विश्वकर्मा जयंती का उद्देश्य यहां पूरी तरह प्रासंगिक है विश्वकर्मा जयंती हमें सृजनात्मकता के साथ सकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ाना सिखाती है क्योंकि विश्वकर्मा ने सृष्टि को सृजन का संदेश दिया जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि हमेशा सकारात्मक विचारधारा वाला व्यक्ति ही जीवन में तरक्की करता है हमें आलोचनाओं अथवा नकारात्मक चीजों से दूर रहना होगा तथा सही दिशा सही सोच के साथ आगे बढ़ते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़ना होगा जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि समाज सेवा को उन्होंने अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बना रखा है और निस्वार्थ भाव से वे जनता के बीच उनकी समस्याओं का समाधान करने को तत्पर है उन्होंने कहा कि लाल कुआं विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाए जाने के लिए उनका विधानसभा में पहुंचना जरूरी है ताकि सड़क की आवाज को सदन में प्रमुखता से रखकर वह लाल कुआं विधानसभा की तमाम लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ इसे आदर्श विधानसभा का भी दर्जा दिलाएंगे उल्लेखनीय है कि जीवन चंद्र उप्रेती अपनी स्पष्ट वादिता के लिए बेहद ख्यातिप्राप्त हैं बिना किसी लाग लपेट के अपनी बात को साफ तरीके से रखना उनकी सबसे बड़ी खासियत है उनका यही व्यवहार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की अनूठी पहल मुख्यमंत्री के पैतृक गांव जाकर मनाया उनका जन्मदिन
Ad Ad Ad Ad