दुग्ध संघ लालकुआं में हवन अनुष्ठान सुंदरकांड के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

ख़बर शेयर करें

विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय रहा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती से गूंजा परिसर

भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा आँचल दुग्ध संघ प्लांट, मशीनरी पूजा के साथ सुंदरकांड और हवन-यज्ञ

सुंदरकांड की गूंज, हवन की आहुति और आरती से भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय रहा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से गूंजा दुग्धशाला परिसर, प्रसाद वितरण के साथ हुआ आयोजन का समापन

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और सुंदरकांड पाठ की भक्तिमय गूंज, हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा।
इस अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। आरती के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता कुंदन मेहता

इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता , वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद ,दिनेश कुलौरा , स्टोर प्रभारी खलील अहमद , पुष्पा तिवाड़ी , अंजू कांडपाल, सोनाली , बबीता , शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़कों की बदहाली पर नाराज हुए भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
Ad Ad Ad Ad