लालकुआं में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

ख़बर शेयर करें

लाल कुआं एवं आसपास के क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हवन पूजन अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया दुग्ध संघ लालकुआं में सुबह से ही सुंदरकांड का आयोजन किया गया विद्वान आचार्य के सानिध्य में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रबंधक स्टाफ एवं समस्त टीम के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न कराया तत्पश्चात यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया वही लाल कुआं नगर के संजीव बरतन भंडार के स्वामी रविंद्र यादव ने विशाल भंडारे का आयोजन किया काफी देर तक चल भंडारे में हजारों लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया उक्त भंडारे के सफल आयोजन पर रविंद्र यादव ने समस्त क्षेत्र वासियों को तथा भंडारा वितरण में सहयोग कर रहे सहयोगियों को भी शुभकामनाएं दी यहां कमलेश यादव भुवन पांडे रवि शंकर तिवारी लक्ष्मण खाती हंसराज सपरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे उधर आईटीसी पेपर मिल एवं लाल को आसपास के स्टोन क्रशर्स में भी विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से मनाया गया विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट समाज क्षेत्र वासियों को विश्वकर्मा पूजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वकर्मा की तरह ही सृर्जनात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad