बाल्मीकि जयंती पर यहां निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बाल्मीकि जयंती पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
लालकुआं में बाल्मीकि जयंती मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है नगर के वार्ड नंबर 3 जवाहर नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर से आदि कवि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमें अनेक सुंदर-सुंदर झांकियां भी सज धज कर यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी

बाल्मीकि जयंती के संरक्षक भाजपा नेता तथा पूर्व नगर पंचायत सभासद अरुण बाल्मीकि ने बताया कि 17 अक्टूबर को सायं वाल्मीकि मंदिर से वार्ड नंबर 3 होते हुए संपूर्ण शहर में रामायण के रचयिता आदि कवि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकलेगी उल्लास और उमंग से भरपूर शोभा यात्रा में अनेक सुंदर एवं भव्य झांकियां भी रहेगी इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा अरुण वाल्मीकि ने बताया की शोभायात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है इस अवसर पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष कांग्रेस नेता श्रीपाल, लाल चंद्र सिंह लालकुआं के विकास पुरुष पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा पूर्व चेयरमैन पवन चौहान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे भाजपा नेत्री श्रीमती तारा पांडे ओबीसी नेता प्रेमनाथ पड़ित समेत अनेक गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे
नागेश्वर महादेव मंदिर में सुनाई राम नाम की महिमा
रामनगर देहरादून पाक्षिक स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ
समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया
सांसद अजय भट्ट ने किया मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण